मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

मकान मे लगी आग जलते घर में फसे 3 बच्चों समेत 5 व्यक्तियों कों सरगुजा पुलिस टीम की सूझबूझ से सुरक्षित रेस्क्यू किया..








अंबिकापुर

अंबिकापुर के कुंडला सिटी आवसीय परिसर स्थित मकान मे आग लगने पर मकान मे फसे 3 बच्चों समेत 5 व्यक्तियों कों सरगुजा पुलिस टीम की सूझबूझ से किया गया सुरक्षित रेस्क्यू किया गया हैं।


कल देर रात थाना कोतवाली पुलिस टीम कों कुंडला सिटी आवसीय परिसर स्थित एक मकान मे आग लगने की सूचना प्राप्त हुई, आवसीय परिसर मे भयावह आग लगने की घटना की सूचना पर राजपत्रित पुलिस अधिकारियो के नेतृत्व मे थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा मौक़े पर पहुंचकर देखा गया जो आस पास के लोगो द्वारा 03 बच्चों सहित कुल 05 व्यक्तियों के मकान मे फसे होने की सूचना प्राप्त हुई, घर मे आग भयावह रूप धारण कर चुकी थी घर मे फसे परिवार के सदस्य सभी प्रथम तल मे बचाव का इंतज़ार कर रहे थे, अन्दर जाने के रास्ते के पास एवं सीढ़ी के पास भी आग भयावह रूप से धधक रही थी, जो थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा घर मे फसे हुए परिवार कों बचाने हेतु सूझबूझ का परिचय देते हुए मकान के पीछे से चढ़कर प्रथम तल का खिड़की ग्रिल तोड़कर अग्निशमन वाहन की सहायता से 03 बच्चों सहित कुल 05 व्यक्तियों का सफलता पूर्वक रेस्क्यू कर जान बचाई गई, मौक़े पर आग बुझाने के लिए अग्निशमन की गाड़ी मौजूद थी, जिसकी सहायता से घर मे लगी आग पर काबू पाया गया, स्थिति नियंत्रण मे आने के पश्चात घर मे फसे लोगो के रहने और ठहरने की व्यवस्था की पूछ परख कर अन्य स्वजन के पास उचित व्यवस्था होना बताने पर पुलिस टीम द्वारा सभी लोगो का सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर सराहनीय कार्य किया गया हैं।

इस सफलता पूर्वक रेस्क्यू मे थाना कोतवाली से उप निरीक्षक अखिलेश सिंह, सहायक उप निरीक्षक अजीत मिश्रा, प्रधान आरक्षक रजनीकांत मिश्रा, छत्रपाल सिंह, आरक्षक उपेंद्र सिंह शामिल रहे।






Related Articles

Back to top button