भिलाई टाउनशिप के उपभोक्ताओं को मिलेगा अब बिजली बिल हॉफ योजना का फायदा - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

भिलाई टाउनशिप के उपभोक्ताओं को मिलेगा अब बिजली बिल हॉफ योजना का फायदा

बीएसपी क्षेत्र में भी मिलेगा हाफ बिजली बिल योजना का लाभ
रायपुर(realtimes) प्रदेश सरकार की बिजली बिल हॉफ योजना का लाभ अब भिलाई टाउनशिप के हजारों उपभोक्ताओं को भी मिलेगा। राज्य शासन के ऊर्जा विभाग ने शुक्रवार को इसका आदेश जारी कर दिया। पहले भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) के टाउनशिप में निवासरत उपभोक्ताओं को इस योजना का लाभ नहीं मिलता था, क्योंकि उन्हें बीएसपी प्रबंधन विद्युत आपूर्ति करता है। लंबे समय से वहां के उपभोक्ताओं मांग कर रहे थे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने बीएसपी कर्मियों को इसकी सौगात दी है।
छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के सभी घरेलू उपभोक्ताओं द्वारा प्रति माह खपत की गई 400 यूनिट तक की बिजली पर प्रभावशाली विद्युत की दरों के आधार पर आकलित बिल की राशि का आधी राशि देनी होती है। फरवरी 2019 से लागू इस योजना का लाभ 42.82 लाख उपभोक्ताओं को मिल रहा है। जिसमें अब तक 3900 करोड़ रुपए से अधिक राशि की छूट प्रदान की जा चुकी है। अब इसका लाभ बीएसपी क्षेत्र के 27 हजार घरेलू उपभोक्ताओं को भी मिलेगा।
बीएसपी के डिस्ट्रीब्यूशन लाइसेंसी एरिया में सभी घरेलू उपभोक्ताओं को प्रथम 400 यूनिट तक की प्रति माह विद्युत खपत पर देय फिक्स्ड चार्ज, एनर्जी चार्ज एवं वेरियेबल कॉस्ट एडजस्टमेंट के मद में कुल देय राशि का 50 प्रतिशत की रियायत दी जाती है। यह योजना एक सितम्बर 2023 से आगामी आदेश तक प्रभावशील रहेगी।  

Related Articles

Back to top button