डीपीआर अजय अग्रवाल अब भारतीय प्रशासनिक सेवा के अफसर - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

डीपीआर अजय अग्रवाल अब भारतीय प्रशासनिक सेवा के अफसर –

रायपुर।

राज्य प्रशासनिक सेवा के 14 अफसर आईएएस अवार्ड हो गये हैं। डीपीआर अजय अग्रवाल, सौमिल  रंजन चौबे सहित 14 अफसरों की डीपीसी मंगलवार को दिल्ली में हुई।  जिन अफसरों का आईएएस अवार्ड हुआ है, उसमें पिछली बार आईएएस अवार्ड से वंचित रह गये संतोष देवांगन व हीना नेताम भी शामिल हैं। वहीं अजय अग्रवाल, अश्वनी देवांगन, रेणुका श्रीवास्तव, आशुतोष पांडेय, रीता श्रीवास्तव, लोकेश चंद्राकर, सौमिल रंजन चौबे, प्रकाश सर्वे, गजेंद्र ठाकुर, लीना कोसम, तनुजा सलाम, वीरेंद्र बहादुर पंच का आईएएस अवार्ड हुआ है।  वहीं सौम्या चौरसिया, आरती वासनिक व तीर्थराज अग्रवाल का आईएएस अवार्ड नहीं हुआ है। सौम्या चौरसिया कोल घोटाला मामले में जेल में हैं जबकि आरती वासनिक के खिलाफ  पीएससी घोटाला मामले में एफआईआर दर्ज है और विभागीय जांच चल रही है। वहीं, तीर्थराज अग्रवाल का प्रमोशन लिफाफे में बंद है। लेकिन उनके खिलाफ चल रही जांच को राज्य शासन ने समाप्त कर दिया है और उन्हें क्लीन चिट दे दी है। एक मामला कोर्ट में विचाराधीन है, और कोर्ट के निर्णय के बाद उनका प्रमोशन भी संभव है। डीपीसी की बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अतिरिक्त मुख्य सचिव रेणु पिल्ले और सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव मुकेश बंसल भी शामिल थे।

Related Articles

Back to top button