BSF ने रामबन में तीन IED किये बरामद, संदिग्ध आतंकवादियों ने हमला करने की रची थी साजिश - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

BSF ने रामबन में तीन IED किये बरामद, संदिग्ध आतंकवादियों ने हमला करने की रची थी साजिश

जम्मू-कश्मीर: रामबन जिले में सुरक्षा बलों ने जंगल से एक बैग में तीन आईईडी (IED) बरामद किया है। अधिकारियों ने बताया कि सेना और पुलिस के संयुक्त तलाशी दल ने बुधवार देर रात यह बैग गूल उपमंडल के संगलदान के जंगलों से बरामद किया है।

अधिकारियों ने बताया कि कुछ लोगों की संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने के बाद वन क्षेत्र में तलाशी शुरू की गई थी। उन्होंने कहा कि तलाशी के दौरान किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। बम निरोधक दस्ते ने बैग में तीन आईईडी होने की पुष्टि की है। ऐसा लग रहा है कि संदिग्ध आतंकवादियों ने जिले में हमला करने की साजिश रची थी। उन्होंने कहा कि पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

Related Articles

Back to top button