भारतीय पूरी योजना बनाकर यात्रा करना करते हैं पंसद

नई दिल्ली : अधिकांश भारतीय पूरी योजना बनाकर यात्रा करना पंसद करते हैं और बजट के प्रति जारुगक यात्री ज्यादा किफायती जगहों पर जाना चाहते हैं। ग्लोबल ट्रैवल मार्केटप्लेस स्काईस्कैनर ने आज अपनी ‘ट्रैवल इन फोकस’ रिपोर्ट जारी की जिसमें यह दावा किया गया है। इसमें बताया गया है कि भारत में बजट के लिए जागरुक यात्री ज्यादा किफायती जगहों पर जाने के लिए खुले दिल से यात्रा कर रहे हैं। स्काईस्कैनर के प्रोप्रायटरी सर्च एवं बुकिंग डेटा और कंज़्यूमर व्यवहार के अध्ययन के साथ इस रिपोर्ट में भारत में यात्रा के लिए लोगों के रुझान का खुलासा किया गया है। रिपोर्ट में सामने आया कि 47 प्रतिशत भारतीय यात्रा की बेहतर डील्स के लिए अपने यात्रा कार्यक्रम को बदलने के लिए तैयार हैं।
अंतर्राष्ट्रीय छुट्टियों के मामले में 35 प्रतिशत भारतीय ऐसे स्थान पर जाना पसंद करते हैं, जो कम महंगा हो या फिर साल में किसी और समय पर (33 प्रतिशत) यात्रा करना पसंद करते हैं। इसके अलावा 72 प्रतिशत भारतीय यात्री अच्छे प्लानर की तरह अपनी यात्रा पूरी योजना बनाकर करना पसंद करते हैं। कंपनी ने कहा ‘‘पिछले कुछ सालों में हमारे द्वारा यात्रा करने के तरीके में परिवर्तन आ गया है, लेकिन छुट्टियों पर जाने की इच्छा अभी भी बहुत ज्यादा है। स्काईस्कैनर ने यात्रियों को अपने बजट में दुनिया घूमना संभव बना दिया है। यह अपने प्लेटफॉर्म पर अलग-अलग जगहों की तुलना और मूल्यों में पारदर्शिता प्रदान करता है। अच्छी जगह तलाशने का एक आसान तरीका है कि सर्च टूल में ‘हर जगह’ डाल दिया जाए, जिसके बाद यात्री के स्थान के आधार पर जगहों का परामर्श दिया जाता है, और मूल्य के आधार पर उनकी सूची सामने आ जाती है। इस तरह से आप किफायती जगहों को आसानी से खोज सकेंगे।



