
टीवी पर आने वाले मशहूर कॉमेडी शो भाबी जी घर पर हैं (Bhabiji Ghar Par Hain!) के ‘मलखान’ का किरदार निभाने वाले एक्टर दीपेश भान (Deepesh Bhan Died) अब इस दुनिया में नहीं हैं. उनका निधन हो गया है. आज टीवी इंडस्ट्री के साथ-साथ उनके फैंस के लिए भी ये बुरी ख़बर है. शो में सभी को अपनी कॉमेडी से हंसाने वाला यह किरदार आज दुनिया को अलविदा कह चुके हैं. इस खबर से टीवी इंडस्ट्री समेत दीपेश भान के चाहने वालों पर मानों दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. सोशल मीडिया पर लोग रिएक्ट कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें
भाभीजी घर पर है के लीड एक्टर मनमोहन तिवारी (Manmohan Tiwari) का एक वीडियो सामने आया है इस वीडियो में वे कहते सुनाई दे रहे हैं कि मुझे तो यकीन ही नहीं हो पा रहा है की दीपेश अब हमारे साथ नहीं हैं.
शो की मुख्य किरदार गोरी मैम (सौम्या टंडन) ने ट्विटर पर लिखा है- विश्वास ही नहीं हो रहा है.
Can’t believe you are gone.
Can’t hear you laugh, or sing , and react to your PJs. You were a heart of gold. light up heaven Deepesh Bhan with your goodness. Miss you ???? pic.twitter.com/eosmB40UWD
— Saumya Tandon (@saumyatandon) July 23, 2022
सोशल मीडिया पर कई और लोगों ने इस खबर पर दुख व्यक्त किया है. एक यूज़र ने लिखा है- भगवान आपकी आत्मा को शांति दें.
RIP Legend ????❤️ may god bless your soul #BhabhijiGharParHain#Malkhan#deepeshbhanpic.twitter.com/Chzc80dQcv
— Ravi Jha (@RavijhaSBIlife) July 23, 2022
अलविदा दोस्त, ज़िंदगी में कभी भी कुछ भी हो सकता है.
RIP brother….????????
Life is so unpredictable!!!!
No one can replace your role in the show! You will be missed always…. ????#malkhan#BhabhijiGharParHainpic.twitter.com/FPCT7U5zKD
— Vineet Nayak (@VineetNayak13) July 23, 2022
राजा अंसारी नाम के एक यूज़र ने लिखा है- एक अच्छे कलाकार हो हमने खोया है.
This is really shocking news ????
” Malkhan ” a brilliant actor left us ???? he was heart of the show ♥️#RIP#BhabhijiGharParHain#malkhan#deepeshbhanpic.twitter.com/9HdLphIemZ
— Raja Ansari (@Raja_ansari) July 23, 2022
ज़िंदगी की कठोर सच्चाई है.
#BhabhijiGharParHain#DeepeshBhan
Life Is Too Short & Too Unpredictable At Times… When Cruel Reality Hits Badly????????#Malkhan Will Be Forever Remember To Make Us Laugh✌#RIPDEEPESHBHAN
Om Shanti???? pic.twitter.com/9uA5770iS8
— Saumi (Forever SidNaazian) ???????????????? (@BasuSaumi) July 23, 2022
बीबीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार, दीपेश शनिवार सुबह क्रिकेट खेल रहे थे. वहीं अचानक से वे जमीन पर गिर गए. इसके बाद उनके परिवार वाले उन्हें अस्पताल लेकर गए. जहां उन्हें मृत घोषिक कर दिया गया था.



