मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

मनोज मंडावी की पत्नी सावित्री को कांग्रेस से टिकट मिलना तय

रायपुर। भानुप्रतापपुर विधानसभा में उपचुनाव का ऐलान होते ही भाजपा-कांग्रेस में टिकट के लिए दावेदारी शुरू हो गई है। इस बीच विधानसभा उपाध्यक्ष व विधायक स्वर्गीय मनोज मंडावी की पत्नी सावित्री मंडावी को कांग्रेस से टिकट मिलना लगभग तय है। बताया गया कि वे भानुप्रतापपुर विधानसभा से कांग्रेस की तरफ से अपनी दावेदारी करेंगी। सावित्री के अलावा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष बीरेश ठाकुर का नाम भी सामने आया, वहीं ललित नरेटी भी कांग्रेस से प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं।

वहीं भाजपा की तरफ से ब्रम्हानंद नेताम को पार्टी से टिकट मिलने के संकेत मिले हैं। हालांकि भाजा वरिष्ठ नेता देवलाल दुग्गा का भी चर्चा में है। अब देखना होगा कि ये पार्टियां किसे अपना अधिकृत प्रत्याशी बनाएंगे। बता दें कि 5 दिसंबर को भानुप्रतापपुर विधानसभा में उपचुनाव होना है। 17 नवंबर को उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया जाएगा। वही 8 दिसंबर को उपचुनाव के नतीजे आएंगे।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में स्थित भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट आदिवासी बाहुल्य इलाका है। यहां पर पिछले 2018 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने जीत हासिल की थी। वैसे तो भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट को कांग्रेस का परम्परागत सीट माना जाता रहा है, लेकिन छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद पार्टी को दो बार यहां हार का सामना करना पड़ा था। पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ बगावत के कारण ही दोनों बार हार मिली थी।

Related Articles

Back to top button