Omaxe के शीर्ष नेतृत्व में बदलाव, 'Rohtas Goyal' अब गैर-कार्यकारी निदेशक - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
business

Omaxe के शीर्ष नेतृत्व में बदलाव, ‘Rohtas Goyal’ अब गैर-कार्यकारी निदेशक

नई दिल्ली: जमीन जायदाद के विकास से जुड़ी कंपनी ओमेक्स लिमिटेड के संस्थापक रोहतास गोयल ने कार्यकारी निदेशक का पद छोड़ने और कारोबार की बागडोर अपने दोनों बेटों मोहित और जतिन गोयल को देने की घोषणा की है। कंपनी ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा कि उत्तराधिकार योजना के तहत बड़े बेटे मोहित गोयल ओमेक्स के प्रबंध निदेशक होंगे जबकि जतिन गोयल अब कार्यकारी निदेशक की भूमिका निभाएंगे। बयान के अनुसार ओमेक्स के संस्थापक एवं चेयरमैन रोहतास गोयल कार्यकारी निदेशक पद से हट गए हैं।

हालांकि वह गैर-कार्यकारी निदेशक एवं चेयरमैन पद पर बने रहेंगे। कंपनी शीर्ष नेतृत्व में इस बदलाव के साथ कर्ज में कमी लाने और सार्वजनिक-निजी भागीदारी के माध्यम से वृद्धि के नए अवसर टटोलेगी। रोहतास गोयल ने बयान में कहा,यह परिवर्तन कंपनी के इतिहास में एक महत्वपूर्ण मोड़ है, जहां ओमेक्स वृद्धि के नए रास्तों पर बढ़ेगी और रियल एस्टेट उद्योग में महत्वपूर्ण योगदान देना जारी रखेगी। कंपनी के प्रबंध निदेशक मोहित गोयल ने कहा,हमारा प्राथमिक ध्यान कर्ज को कम करने और कंपनी की वित्तीय स्थिति को मजबूत करने पर होगा।

Related Articles

Back to top button