मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

 आज प्रधानमंत्री मोदी  रवाना मॉरिशस के दो दिवसीय दौरे के लिए

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज से मॉरिशस के दो दिवसीय दौरे पर हैं। इस यात्रा के दौरान भारत-मॉरीशस के आर्थिक संबंधों की मजबूती के लिए कई महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी 12 मार्च को मॉरिशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे।

मॉरिशस रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री ने कहा कि यह यात्रा अतीत की नींव पर दोनों देशों के बीच संबंधों में नया और उज्ज्वल अध्याय खोलेगी।

अपने दौरे में प्रधानमंत्री मोदी भारत द्वारा वित्तपोषित 20 से अधिक परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। वे मॉरिशस के अपने समकक्ष नवीन रामगुलाम के साथ सिविल सेवा कॉलेज भवन का उद्घाटन करेंगे। इस भवन का निर्माण लगभग 4.75 मिलियन अमेरिकी डॉलर की लागत से पूरा हुआ है। इस परियोजना के लिए 2017 में एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए थे। वे क्षेत्रीय स्वास्थ्य केंद्र और 20 सामुदायिक परियोजनाओं का भी ई-उद्घाटन करेंगे। इनका निर्माण लगभग 7 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। इन सामुदायिक परियोजनाओं में खेल-संबंधी बुनियादी ढांचा भी शामिल है।

Related Articles

Back to top button