भाजपा के स्टार प्रचारकों में मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह भी - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

भाजपा के स्टार प्रचारकों में मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह भी

रायपुर(realtimes) प्रदेश भाजपा संगठन ने भानुप्रतापपुर उपचुनाव के लिए अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इसमें मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का भी नाम है।  स्टार प्रचारकों की सूची में भाजपा ने पहला नाम प्रदेशाध्यक्ष अरूण साव का रखा है। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और फिर नेता प्रतिपक्ष नारायण सिंह चंदेल का नाम है। अन्य नामों में शिव प्रकाश, ओम माथुर, नितिन नवीन, अजय जामवाल, शिवराज सिंह चौहान, नंदकुमार साय, सरोज पांडेय, रामविचार नेताम, विक्रम उसेंडी, धरमलाल कौशिक, केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह, पूर्व अध्यक्ष विष्णुदेव साय, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, विधायक बृजमोहन अग्रवाल, अजय चंद्राकर, शिवरतन शर्मा, कृष्णमूर्ति बांधी, सौरभ सिंह, पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय, सांसद मोहन मंडावी, पूर्व मंत्री और प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप, ओपी चौधरी, विजय शर्मा, पूर्व मंत्री महेश गागड़ा, लता उसेंडी के साथ ही किरण देव, कमलचंद भंजदेव, रामसेवक नेताम, राजाराम टेकाम, देवलाल दुग्गा, ओजस्वी मंडावी, दिनेश कश्यप, लछुराम कश्यप, विकास मरकाम, महेश जैन, मोतीलाल साहू और महिला मोर्चा की अध्यक्ष शालिनी राजपूत का नाम है।

Related Articles

Back to top button