भाजपा के प्रदेश प्रभारी माथुर आज लेंगे रायपुर संभाग के पदाधिकारियों की चंपारण में क्लास - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

भाजपा के प्रदेश प्रभारी माथुर आज लेंगे रायपुर संभाग के पदाधिकारियों की चंपारण में क्लास

रायपुर. प्रदेश भाजपा संगठन पूरी तरह से चुनावी मोड में आ गया है। भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर पिछले तीन दिनों से छत्तीसगढ़ में हैं। चंपारण में वे आज रायपुर संभाग के पदाधिकारियों की क्लास लेंगे। इस बैठक में आधा दर्जन संगठन के जिलों के पदाधिकारियों को बुलाया गया है।
प्रदेश में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे समय में भाजपा ने अभी से पूरी ताकत झोंकने का फैसला कर लिया है। एक तरफ जहां भाजपा के दिग्गज नेताओं को लोकसभा पर दौरा कराकर विधानसभाओं की पूरी रिपोर्ट तैयार कराई गई है। वहीं सभी बड़े नेताओं को बूथों को मजबूत करने का भी फरमान जारी किया गया है। ऐसे में अब नए प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने खुद भी जिलों का दौरा करके जिलों के पदाधिकारियों में उत्साह भरने का फैसला किया है।
चंपारण में होगी बैठक
रायपुर संभाग की बैठक शनिवार को 11 बजे से चंपारण में होगी। इसमें संभाग के आधा दर्जन संगठन जिलों रायपुर शहर, रायपुर ग्रामीण, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, बलौदाबाजार-भाटापारा के जिलाध्यक्ष, महामंत्री, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री को बुलाया गया है। इसी के साथ जिले और विधानसभा के प्रभारी भी बैठक में रहेंगे। बैठक में सबसे अहम बूथों को मजबूत करने पर फोकस रहेगा। इसी के साथ हर जिले की स्थिति को लेकर समीक्षा होगी।

Related Articles

Back to top button