भाजपा के नए प्रभारी माथुर साेमवार काे आएंगे, दो दिनों तक लेंगे सबकी क्लास - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

भाजपा के नए प्रभारी माथुर साेमवार काे आएंगे, दो दिनों तक लेंगे सबकी क्लास


रायपुर(realtimes) भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी ओम माथुर का पहली बार 21 नवंबर सोमवार को रायपुर आगमन हो रहा है। पहले प्रवास में चार दिनों तक वे यहां रहेंगे। दो दिनों तक मैराथन बैठकें लेकर सबकी क्लास लेंगे।। इसी के साथ एक विवाह समारोह में चौथे दिन शामिल होंगे। प्रदेश भाजपा संगठन ने उनका पूरा कार्यक्रम जारी किया है।
तय कार्यक्रम के मुताबिक श्री माथुर 21 नवंबर को दोपहर 1.40 बजे रायपुर पहुंचेंगे। उनका विमानतल से लेकर ठाकरे परिसर तक जोरदार स्वागत किया जाएगा। पहले दिन तो कोई बैठक नहीं रखी गई है, लेकिन दूसरे दिन सुबह से ही बैठकों का दौर प्रारंभ होगा। सुबह 10.30 से 12.30 बजे तक कोर कमेटी, प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश मोर्चा अध्यक्ष, जिला प्रभारी, सहप्रभारी, जिलाध्यक्षों की बैठक होगी। इसके बाद 12.30 से 2.30 बजे तक संभाग प्रभारी और प्रदेश के महामंत्रियों की बैठक होगी। 3.30 से 5.00 बजे तक सांसद और विधायकों की बैठक, 5.00 से 8.00 बजे तक कोर कमेटी के सदस्यों से अलग से चर्चा। 23 नवंबर को 11.00 से 2.00 बजे तक सभी माेर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों और 2.30 से 4.00 बजे तक सभी प्रकोष्ठ के संयोजकों और सहसंयोजकों की बैठक होगी। 24 नवंबर को श्री माथुर 11.30 बजे से व्यक्तिगत मुलाकात करेंगे और रात को 7.30 बजे ललित महल में होने वाले वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Related Articles

Back to top button