National News : केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

National News : केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात

नयी दिल्ली | केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शुक्रवार को यहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। ईरानी ने ट्वीट किया, ''राज्य मंत्री के साथ भारत की माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी से मुलाकात करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। ईरानी ने ऐसे समय में मुर्मू से मुलाकात की है, जब संसद में कांग्रेस के सांसद अधीर रंजन चौधरी की राष्ट्रपति पर की गयी एक विवादास्पद टिप्पणी को लेकर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस आमने-सामने है।

चौधरी ने बुधवार को मीडिया से बातचीत में राष्ट्रपति के लिए ''राष्ट्रपत्नी शब्द का उपयोग किया था। चौधरी ने बयान पर सफाई देते हुए कहा था कि ''चूकवश उनके मुंह से यह शब्द निकल गया था।वहीं, भाजपा ने इसे कांग्रेस नेता द्बारा जानबूझकर राष्ट्रपति का किया गया अपमान करार दिया और पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से इसके लिए देश व राष्ट्रपति से माफी मांगने की मांग की।चौधरी की टिप्पणी को लेकर शुक्रवार को भी संसद में हंगामा जारी रहा और लोकसभा तथा राज्यसभा दोनों की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई।

Related Articles

Back to top button