भाजपा की महतारी हुंकार रैली आज, स्मृति ईरानी रायपुर आकर रवाना हुईं बिलासपुर - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

भाजपा की महतारी हुंकार रैली आज, स्मृति ईरानी रायपुर आकर रवाना हुईं बिलासपुर

रायपुर(realtimes) भाजपा महिला मोर्चा की महतारी हुंकार रैली आज दाेपहर काे बिलासपुर में हाेगी। प्रदेश भाजपा संगठन का दूसरा बड़ा हल्ला बोल आंदोलन है। महतारी हुंकार रैली में शामिल होने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी आज सुबह रायपुर पहुंचने के बाद बिलासपुर के लिए रवाना हो गई हैं। रैली में राष्ट्रीय महिला मोर्चा की दो मंत्रियों के साथ प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, प्रदेशाध्यक्ष अरूण साव, नेता प्रतिपक्ष नारायण सिंह चंदेल के साथ भाजपा का पूरा कोर ग्रुप, सभी वर्तमान और पूर्व सांसद, विधायक रहेंगे।
प्रदेश भाजपा संगठन ने अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। संगठन ने लगातार आंदोलन करने की रणनीति बनाई है। पहली कड़ी में रायपुर में भाजयुमो का हल्ला बोल हुआ तो इसमें भारी संख्या में भाजयुमो के कार्यकर्ता जुटे और जमकर शक्ति प्रदर्शन किया गया। अब दूसरी कड़ी में रायपुर जैसे बड़ा आंदोलन बिलासपुर में तय किया गया है। इसमें भी भाजपा बड़ी शक्ति प्रदर्शन करने की तैयारी में है। महिला मोर्चा का यह आंदोलन शराबबंदी, महिलाओं से हो रहे अनाचार, अत्याचार सहित कई मांगों को लेकर किया जा रहा है।
स्मृति रायपुर आकर गईं
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी शुक्रवार की सुबह 8:45 बजे नियमित विमान से रायपुर पहुंचीं। यहां से वह सबसे पहले कुशाभाऊ ठाकरे परिसर गईं और वहां पर कुछ रूकने के बाद वह 10.00 बजे कार द्वारा बिलासपुर रवाना हुईं। वहां पर वह 1:30 बजे पटेल मैदान जगमल चौक से महतारी हुंकार रैली का नेतृत्व करेंगी और नेहरू चौक में सभा को संबोधित करेंगी।
रहेंगे सभी बड़े नेता
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह रैली में शामिल होने के लिए रायपुर से सुबह 9 बजे बिलासपुर के लिए रवाना  हुए। इसी के साथ प्रदेश के सभी बड़े नेता रैली में शामिल होंगे। सांसद सुनील सोनी केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के स्वागत के लिए विमानतल गए थे, इसके बाद वे भी बिलासपुर रवाना हो गए हैं।

Related Articles

Back to top button