भाजपा का परिवर्तन उद्घोष कार्यक्रम आज रायपुर में, भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या पहुंचे

रायपुर(realtimes) भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या आज राजधानी रायपुर में परिवर्तन उद्घोष” कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे सुबह ही यहां पहुंच गए हैं। राष्ट्रीय महामंत्री वैभव सिंह ने कहा, प्रदेश में चुनावी बिगुल बज चुका है। सभी जिला व मंडल कार्यकर्ताओं को प्रदेश में भाजपा की सरकार बनानी है। भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या कार्यकर्ताओं से मिलने रायपुर आ रहे हैं। चुनाव में युवा मोर्चा की भूमिका महत्वपूर्ण होगी और श्री सूर्या इस कार्यक्रम के माध्यम से चुनावी शंखनाद करेंगे।
तीन सत्र में होगा कार्यक्रम
प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने बताया, परिवर्तन उद्घोष कार्यक्रम तीन सत्र में होगा। जिसमें उद्घाटन सत्र, चुनाव में भाजयुमो की भूमिका और नया भारत का विषय रहेगा। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव, पूर्व मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, राष्ट्रीय महामंत्री वैभव सिंह, प्रदेश महामंत्री विजय शर्मा, पूर्व मंत्री एवं प्रदेश प्रवक्ता राजेश मूणत, दक्षिण विधायक बृजमोहन अग्रवाल, आलोक डंगस, दीप ज्योति मुंड, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अर्पित बडजेना, मनीष सिंह, अमनदीप सिंह, शशांक राज सहित राष्ट्रीय पदाधिकारी जो चुनाव तक छत्तीसगढ़ युवा मोर्चा के लिए प्रभारी है उपस्थित रहेंगे।



