ब्रेकिंग: मुर्मू पहुंची रायपुर, बैठक में रहेंगे जाेगी कांग्रेस और बसपा के भी विधायक - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

ब्रेकिंग: मुर्मू पहुंची रायपुर, बैठक में रहेंगे जाेगी कांग्रेस और बसपा के भी विधायक

रायपुर(realtimes) एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का आज सुबह काे रायपुर आगमन हुआ। विमानतल पर उनका भाजपा के सभी दिग्गज नेताओं ने स्वागत किया। अब कुछ समय बाद हाेटल बेबीलाेन में उनकी भाजपा के सांसद और विधायकों के साथ बैठक होंगी, जिसमें वह उनसे समर्थन मांगेंगी। इस बैठक में बसपा और जोगी कांग्रेस के विधायक भी शामिल होंगे। इसी के साथ मतदाताओं के साथ उनका भोज का भी कार्यक्रम है।

विमानतल पर स्वागत के लिए प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, सांसद, विधायक और पदाधिकारी बड़ी संख्या में पहुंचे। इसके पहले कल देर शाम नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक और पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने एयरपोर्ट पहुंचकर श्रीमती मुर्मू की स्वागत की तैयारियों का जायजा लिया था।

बैठक के बाद भोज

विमानतल से सीधे बेबीलोल होटल आने के बाद श्रीमती मुर्मू भाजपा के सांसद और विधायकों के साथ बैठक कर रहीं हैं। इस बैठक में बसपा के दो विधायक केशव चंद्रा और इंदू बंजारे और जोगी कांग्रेस के भी तीन विधायक रेणु जोगी, धर्मजीत सिंह और प्रमोद शर्मा शामिल हैं। ये दोनों दल पहले ही श्रीमती मुर्मू को समर्थन का ऐलान कर चुके हैं।बैटक के बाद भाेज हाेगा और फिर श्रीमती मुर्मूभाेपाल चली जाएंगी।

Related Articles

Back to top button