ब्रेकिंगः छत्तीसगढ़ में देर रात फेरबदल, 5 कलेक्टर बदले गए, इन अफसरों को नया प्रभार - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

ब्रेकिंगः छत्तीसगढ़ में देर रात फेरबदल, 5 कलेक्टर बदले गए, इन अफसरों को नया प्रभार





रायपुर। राज्य शासन ने देर रात 5 जिलों के कलेक्टर समेत 13 आईएएस और राज्य सेवा के दो अफसरों के तबादले कर दिए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने देर रात आदेश जारी किया। इसके मुताबिक जनक प्रसाद पाठक विशेष सचिव वन को आवास एवं पर्यावरण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पाठक के पदभार संभालने के बाद सुब्रत साहू आवास एवं पर्यावरण के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगे। इसी तरह डॉ. अयाज तम्बोली विशेष सचिव कृषि को नगरीय प्रशासन विभाग के विशेष सचिव बनाया गया है।

पीएस एल्मा को बेमेतरा जिले का नया कलेक्टर बनाया गया है। इसी तरह सारांश मित्तर क एमडी छत्तीसगढ़ सड़क के साथ चिप्स का नया सीईओ बनाया गया है। कलेक्टर बेमेतरा जीतेन्द्र शुक्ला को आवास एवं पर्यावरण विभाग का संयुक्त सचिव के साथ खाद्य विभाग का संचालक भी बनया गया है। रायगढ़ कलेक्टर रानू साहू को मंडी बोर्ड अध्यक्ष के साथ कृषि संचालक की जिम्मेदारी दी गई है। जांजगीर कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा को रायगढ़ कलेक्टर बनाया गया है।

जारी आदेश के अनुसार सीईओ धमतरी प्रियंका महोबिया को जीपीएम कलेक्टर बनाया गया है। जीपीएम कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी को जांजगीर कलेक्टर की जिम्मेदारी दी गई है। संयुक्त सचिव नम्रता गांधी को पेंशन आयुक्त चिकित्सा-शिक्षा का संचालक बनाया गया है। वहीं, रिमिजियूस एक्का संयुक्त सचिव नगरीय प्रशासन को नगरीय प्रशसन का संचालक भी बनाया गया है। राज्य प्रशासनिक सेवा के रीता यादव को गरियाबंद का सीईओ बनाया है। रोक्तिमा यादव धमतरी जिला पंचायत का सीईओ बनाया गया है।








Related Articles

Back to top button