भाजपा ने निर्वाचन आयोग से प्रियंका गांधी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

भाजपा ने निर्वाचन आयोग से प्रियंका गांधी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की

नयी दिल्ली, 25 अक्टूबर (ए) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा पर राजस्थान में चुनाव प्रचार के दौरान झूठे दावे करने के लिए ‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की निजी धार्मिक आस्था का उल्लेख करने का आरोप लगाया और निर्वाचन आयोग से उनके खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया।.

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और अर्जुन राम मेघवाल तथा पार्टी नेता अनिल बलूनी और ओम पाठक सहित भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने कांग्रेस महासचिव के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने के लिए निर्वाचन आयोग को एक शिकायत सौंपी।.

Related Articles

Back to top button