बैंक लॉकर से 11 करोड़ के सिक्के गायब ! - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
business

बैंक लॉकर से 11 करोड़ के सिक्के गायब !

नयी दिल्ली (एजेंसी) : सीबीआई ने राजस्थान के करौली में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की एक शाखा के लॉकर से 11 करोड़ रुपये के सिक्के गायब होने के मामले में बृहस्पतिवार को 25 ठिकानों पर तलाशी ली। एजेंसी ने राजस्थान हाईकोर्ट के आदेश के बाद 13 अप्रैल को इस संबंध में मामला दर्ज किया था। दिल्ली, जयपुर, दौसा, करौली, सवाई माधोपुर, अलवर, उदयपुर और भीलवाड़ा में बैंक के लगभग 15 पूर्व अधिकारियों और अन्य के परिसरों की तलाशी ली गई। यह मामला तब सामने आया जब शाखा ने अगस्त, 2021 में अपने नकदी भंडार में अंतर के बाद पैसे की गिनती करने का फैसला किया था।

Related Articles

Back to top button