Tech
भारत के पहले मंगलयान मिशन का हुआ अंत, 8 साल 8 दिन के बाद टूटा संपर्क, ईंधन-बैटरी सब खत्म

मंगलयान (Mangalyaan) का अंत हो चुका है. उसकी सांसें थम चुकी हैं. उसमें मौजूद ईंधन और बैटरी भी खत्म हो चुकी है. इसी के साथ मंगलयान यानी मार्स ऑर्बिटर मिशन (Mars Orbiter Mission- MOM) का आठ साल आठ दिन का सफर खत्म हो गया. इस मिशन को पांच नवंबर 2013 को लॉन्च किया गया था. यह 24 सितंबर 2014 को मंगल की कक्षा में पहुंचा था. इस मिशन के साथ ही भारत दुनिया का पहला ऐसा देश बन गया था, जो एक ही बार में सीधे मंगल ग्रह (Mars) तक पहुंचा था.



