बिरनपुर में मिले पिता-पुत्र के शव, हत्या की आशंका - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

बिरनपुर में मिले पिता-पुत्र के शव, हत्या की आशंका

रायपुर। बेमेतरा के बिरनपुर  में एक युवक की हत्या के बाद उस गांव से लगे गांव कोरवाय में पिता-पुत्र के शव मिले हैं। इनके सिर पर चोट के निशान है। इनकी हत्या की आशंका जताई जा रही है।

बिरनपुर में तनाव के माहौल के बाद पुलिस ने दो दिन से लोगों को बाहर निकलने से मना किया था। पुलिस ने गांव की बाहर की तरफ रहने वालों को भी गांव में ही बुला लिया था और उन्हें एक साथ रखा था। लेकिन इसके बाद भी 55 साल के रहीम और उनके पुत्र  35 साल के ईदुल मोहम्मद बकरी चराने जंगल की तरफ गए थे। ऐसा माना जा रहा है, वहीं पर उनकी हत्या कर दी गई है।

Related Articles

Back to top button