बालको के एमजीएम स्कूल में स्मोक डिवाइस ब्लास्ट, 3 छात्र घायल - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

बालको के एमजीएम स्कूल में स्मोक डिवाइस ब्लास्ट, 3 छात्र घायल

गणतंत्र दिवस समारोह में हादसा, 2 के पैर से मांस बाहर, एक के हाथ में चोट

कोरबा। कोरबा के बालको नगर अंबेडकर स्टेडियम में गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान एमजीएम स्कूल में कार्यक्रम के दौरान बड़ा हादसा हो गया। इलेक्ट्रॉनिक स्मोक डिवाइस ब्लास्ट होने के कारण 3 छात्र घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि डिवाइस ब्लास्ट से 2 छात्रों के पैर में गंभीर चोट है और एक छात्र के हाथ में गहरी चोट लगी है। पूरा मामला बालको थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक ब्लास्ट से एक छात्र के पैर के नीचे हिस्से से मांस बाहर आ गया है। प्राथमिक उपचार बालको के विभागीय अस्पताल में कराया गया है। जहां इलाज चल रहा है। वहीं हादसे के बाद परिजनों ने नाराजगी जताई है। लापरवाही के खिलाफ स्कूल प्रबंधन पर कार्रवाई की मांग की है। क्या है पूरा मामला ?

डॉक्टर अंबेडकर स्टेडियम में गणतंत्र समारोह चल रहा था, जहां लोग गणतंत्र दिवस समारोह के खुशी में मशगूल थे। वहां एमजीएम स्कूल बालको के बच्चे डांस की प्रस्तुति दे रहे थे, जिसमें इलेक्ट्रॉनिक स्मोक डिवाइस को बच्चों के पैरों में बांधा गया था। स्टेडियम में डांस करने के दौरान ही स्मोक डिवाइस में शॉर्ट सर्किट होने के कारण तीन छात्र इसमें बुरी तरीके से झुलस गए हैं।

प्राचार्य बोले- स्मोक डिवाइस की जानकारी नहीं थी

वहीं जब स्कूल प्रबंधन से हादसे के संबंध में जानकारी ली गई, तो स्कूल के प्राचार्य वर्गीस का कहना है कि स्मोक डिवाइस की जानकारी उन्हें नहीं थी। छात्रों और डांस टीचर को रही होगी। बच्चों का इलाज हो गया है।

प्रबंधन की लापरवाही पर कार्रवाई की मांग

वहीं जब घटना की जानकारी अभिभावकों को लगी तो उनका आक्रोश टूट पड़ा। छात्रों के अभिभावकों ने एमजीएम स्कूल प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी जताई है। साथ ही प्रबंधन की लापरवाही पर कार्रवाई की मांग की है। अभिभावकों ने कहा कि स्कूल के टीचर से हादसे के बारे में पूछने पर गोल मटोल जवाब दिया गया।

The post बालको के एमजीएम स्कूल में स्मोक डिवाइस ब्लास्ट, 3 छात्र घायल first appeared on DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News.

Related Articles

Back to top button