हॉकी इंडिया चैंपियनशिप के लिए ट्रायल 14 जून को - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Sports

हॉकी इंडिया चैंपियनशिप के लिए ट्रायल 14 जून को

रांची।15वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर और जूनियर महिला राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप के लिए झारखंड महिला हॉकी टीम के चयन को लेकर ट्रायल का आयोजन 14 जून को होगा।

मंगलवार को मिली जानकारी के अनुसार यह ट्रायल सुबह आठ बजे से मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम मोरहाबादी में आयोजित होगा। सब जूनियर वर्ग के लिए वे खिलाड़ी पात्र होंगी जिनका जन्म 1 जनवरी 2009 या उसके बाद हुआ हो, जबकि जूनियर वर्ग के लिए पात्रता 1 जनवरी 2006 या उसके बाद जन्म लेने वाली खिलाड़ियों के लिए निर्धारित की गई है। चैंपियनशिप 3 से 14 जुलाई तक रांची में होगी।

Related Articles

Back to top button