भूपेश ने कहा रमन सिंह अपनी टिकट की चिंता करें - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

भूपेश ने कहा रमन सिंह अपनी टिकट की चिंता करें

रायपुर

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अब सियासी पारा भी गरमाने लगा है। जैसे ही पूर्व मुख्यमंत्री डा.रमन सिंह का बयान आया कि जो स्थिति कांग्रेस की है कि विधायक जो सत्तारूढ़ पार्टी के हैं, उनकी हिम्मत चुनाव लडऩे की नहीं है। मैदान में जाने की स्थिति नहीं है तो अपनी पार्टी की चिंता करनी चाहिए बीजेपी की चिंता करने वाले बहुत हैं।

अब इस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि रमन सिंह चोरी डकैती नहीं कर पाए। विधायकों को तोड़ नहीं पाए तो इस प्रकार की बात कह रहे हैं और फिर रमन सिंह अपनी टिकट की चिंता करें। पुरंदेश्वरी देवी कह चुकी हैं कि वह चेहरा नहीं है। भूपेश बघेल ने आगे कहा कि केंद्रीय नेतृत्व डॉ.रमन पर विश्वास नहीं कर रहा है। दूसरा जैसे कि जानकारी मिली है कि सारे विधायकों को कह दिया गया है जो 14 बचे हैं उनकी टिकट तय नहीं है। तो अपनी टिकट की चिंता करें रमन सिंह। मुख्यमंत्री रहते हुए अपने बेटे को लोकसभा की टिकट नहीं दिला पाए, हमारी चिंता क्यों कर रहे हैं। अपनी चिंता करें अपने पार्टी की चिंता करें।

Related Articles

Back to top button