बलरामपुर जिले में हाे रही भारी बारिश से बढ़ा कन्हर का जलस्तर - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

बलरामपुर जिले में हाे रही भारी बारिश से बढ़ा कन्हर का जलस्तर

बलरामपुर। छत्‍तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में पिछले कई दिनाें से बारिश का दाैर जारी है। बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।रामानुजगंज की जीनवदायिनी कन्हर नदी अपने उफान पर है। एनीकट के उपर से पानी ओवरफ्लाे हाे रहा। नदी में बाढ़ जैसे हालात बन रहे है। नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। इधर, नगर पालिका अध्यक्ष का कहना है कि स्थिति को देखते हुए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है।

कन्हर नदी का जलस्तर जशपुर, कुसमी और चांदो क्षेत्र में हुई बारिश से और बढ़ने की संभावना है। इससे वार्ड क्रमांक 13, 14 और 15 में स्थिति चिंताजनक हो सकती है। पानी फकीरवा नाले के रास्ते इन वार्डों में प्रवेश कर सकता है, जिससे आवागमन प्रभावित होने के साथ घरों में पानी घुसने का खतरा है।

एक माह पहले आई बाढ़ में कन्हर नदी का पानी महामाया मंदिर की सीढ़ियों तक पहुंच गया था। राम मंदिर से शिव मंदिर तक का रास्ता भी बाधित हो गया था। नगर पालिका अध्यक्ष रमन अग्रवाल ने बताया कि बाढ़ की स्थिति पर नजर रखने के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। अभी तक किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है।

Related Articles

Back to top button