
पंजाब: पठानकोट में पानी के तेज बहाव के वजह से चक्की दरिया पर बना पुल बंद किया गया
Pathankot, Punjab | Bridge over Chakki Dariya closed due to strong flow of water
We're on duty to stop the public from moving ahead from here, so no untoward incident may happen: Naha in charge, Narinder Kumar pic.twitter.com/LFdA6xAQ9e
— ANI (@ANI) August 21, 2022
आंध्र प्रदेश: मंडपेटा जिले में शादी समारोह में दूषित खाना खाने से 17 लोग बीमार
आंध्र प्रदेश के मंडपेटा सरकारी अस्पताल के डॉ. प्रियंका वाहिनी ने बताया कि कोनसीमा जिले के मंडपेटा में एक शादी समारोह में दूषित खाना खाने से 17 लोग बीमार पड़ गए। पीड़ितों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वर्तमान में उनकी स्वास्थ्य स्थिति स्थिर है।
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से तबाही, अकेले मंडी जिले में 13 लोगों की मौत, 6 लापता
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और भूस्कलन से चारो तरफ तबाही का मंजर है। अकेले मंडी जिले में 13 लोगों की मौत हो गई है और 6 लोग लापता हैं। मंडी के डीसी ने बताया कि लापता लोगों की तलाश के लिए NDRF की मदद से आज भी तलाशी अभियान जारी रहेगा।



