बड़ी खबर LIVE: महाराष्ट्र के नासिक में मुस्लिम धार्मिक गुरु की गोली मारकर हत्या, 4 लोगों ने वारदात को दिया अंजाम - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
nationalTop News

बड़ी खबर LIVE: महाराष्ट्र के नासिक में मुस्लिम धार्मिक गुरु की गोली मारकर हत्या, 4 लोगों ने वारदात को दिया अंजाम

महाराष्ट्र के नासिक के येओला में अफगानिस्तान के रहने वाले एक 35 साल के मुस्लिम धार्मिक गुरु की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि इस वारदात को चार लोगों ने अंजाम दिया है।

मृतक की पहचान ख्वाजा सैय्यद चिश्ती के रूप में हुई है, उन्हें येओला में ‘सूफी बाबा’ के नाम से जाना जाता था। पुलिस ने बताया कि हमलावरों ने उनके सिर में गोली मार दी, जिसके बाद उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के पीछे वजह क्या थी, इस बात का खुलासा फिलहाल नहीं हो पाया है। पूरे मामले की जांच जारी है।

Related Articles

Back to top button