बड़ी खबर LIVE: 'गृह मंत्री के आदेश पर मीडिया को कांग्रेस दफ्तर में प्रवेश करने से दिल्ली पुलिस रोक रही', कांग्रेस का आरोप - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
nationalTop News

बड़ी खबर LIVE: ‘गृह मंत्री के आदेश पर मीडिया को कांग्रेस दफ्तर में प्रवेश करने से दिल्ली पुलिस रोक रही’, कांग्रेस का आरोप

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को आज ईडी के सामने बयान दर्ज कराने के लिए पेश होना है। कांग्रेस पार्टी ने देशभर में विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है। इस बीच कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि आज सुबह से ही दिल्ली पुलिस-स्पष्ट रूप से केंद्रीय गृह मंत्री के आदेश पर मीडिया को कांग्रेस पार्टी मुख्यालय में प्रवेश करने से रोक रही है। इस मनमानी की सिर्फ उम्मीद की जानी थी और यह मोदी सरकार की मानसिकता को दर्शाता है।

जयराम रमेश ने कहा कि हम समझते हैं कि सरकार कांग्रेस को महंगाई, बेरोज़गारी जैसे ज़रूरी मुद्दों पर जनता की आवाज उठाने से रोकने के लिए ईडी का इस्तेमाल कर रही है, पर हम बिना डरे और झुके देश की जनता द्वारा सरकार से कड़े सवाल पूछने के कर्तव्य को निभाते रहेंगे।

Related Articles

Back to top button