Joshimath Sinking: जोशीमठ ही नहीं उत्तराखंड की कई जगहों पर बना हुआ है खतरा - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

Joshimath Sinking: जोशीमठ ही नहीं उत्तराखंड की कई जगहों पर बना हुआ है खतरा

इंटरनेट डेस्क। जोशीमठ में जमीन धंसने का मामला गंभीर होता जा रहा है। इस आपादा के आगे जोशीमठ में लोग परेशान है उन्हें अपने घरों को छोड़ना पड़ रहा है। लेकिन वहां समय के साथ मामला गंभीर होता जा रहा है। दशकों पहले, पर्यावरणविदों और कार्यकर्ताओं ने जोखिमों को बताया था जो अब जोशीमठ के रूप में सामने आया है।

वैसे ये हालात जोशीमठ में ही नहीं उत्तराखंड राज्य में कई जगहों पर है। टिहरी क्षेत्र के कुछ घरों में दरारें सामने आई हैं। टिहरी बांध भारत का सबसे ऊंचा बांध है और सबसे बड़ी जलविद्युत परियोजनाओं में से एक है। ऐसे में ये दरारे लोगों के लिए परेशानी का कारण बन सकती है।

इसके अलावा माना चीन के साथ सीमा पर अंतिम भारतीय गांव है, यह एक प्रमुख सैन्य प्रतिष्ठान भी है यहां भी दरारे देखने को मिली है। इसके साथ ही धरासू में भी इन दरारों को देखा गया है। लेकिन फिलहाल यहां मामले ऐसे गंभीर नहीं है लेकिन आते समय में यहां भी जोशीमठ जैसे हालात पैदा हो सकते है।

Related Articles

Back to top button