
मुस्कान अंसारी की इस कामयाबी में बुलंदशहर के विद्याज्ञान संस्थान का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। 2014 में मुस्कान ने विद्याज्ञान संस्थान की प्रवेश परीक्षा पास करके वहां पढ़ाई की थी। यह संस्थान आर्थिक रूप कमज़ोर प्रतिभावान बच्चों को अवसर देता है। यहां मुस्कान ने अपनी काबिलियत दर्शाते हुए हाईस्कूल में 97.5 फ़ीसद अंक प्राप्त किए। मुस्कान को अमेरिकी यूनिवर्सिटी से स्नातक की पढ़ाई के लिए अब यह फुलटाइम स्कॉलरशिप मिली है। वो देशभर में ऐसे 6 छात्रों में से एक है जिन्होंने प्रतिकूल परिस्थितियों में संघर्ष किया है।
इस स्कॉलरशिप में छात्र के आने जाने का खर्च, रहने -खाने का खर्च और पढ़ाई का सम्पूर्ण खर्च शामिल होता है।



