राजस्थान के इस मंदिर में चूहों को लगाया जाता है भोग, धार्मिक स्थलों में काफी प्रसिद्ध है,  - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

राजस्थान के इस मंदिर में चूहों को लगाया जाता है भोग, धार्मिक स्थलों में काफी प्रसिद्ध है, 

राजस्थान अपनी खूबसूरती से पर्यटकों को ध्यान अपनी तरफ आकर्षित करता है। यह दुनियाभर में अपनी प्राकृतिक सुंदरता से लेकर कला प्रदर्शन तक प्रसिद्ध है। हालांकि गर्मियों के मौसम में यहां लोगों का घूमना थोड़ा कम हो जाता है, क्योंकि यह देश के सबसे गर्म राज्यों में गिना जाता है।

राजस्थान धार्मिक स्थलों के लिए भी पर्यटकों के बीच प्रसिद्ध है। एक ऐसे मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं, जो चूहों से जुड़ा है। जी हां, करणी माता का मंदिर राजस्थान के बिकानेर में स्थित है। यह पर्यटकों के बीच काफी मशहूर है। यह मंदिर करणी माता को समर्पित है।

इस मंदिर की खासियत है कि यहां 20 हजार से भी ज्यादा चूहे रहते हैं और इन्हें पूजा के बाद भोग लगाया जाता है। आपको यहां कुछ सफेद चूहे भी देखने को मिल जाएंगे। मंदिर में इन चूहों का दर्शन करना काफी शुभ माना जाता है। श्रद्धालुओं के बीच इन चूहों को काबा के नाम से भी जाना जाता है।

करणी माता मंदिर का निर्माण बीकानेर के महाराजा गंगा सिंह ने 20 वी शताब्दी में करवाया था। यह मंदिर बहुत ही खूबसूरत है। इस मंदिर का मुख्य दरवाजा चांदी से बना है और करणी माता के लिए सोने का छत्र बना हुआ है। चांदी की बड़ी परतों में यहां चूहों को भोग लगाया जाता है। आप इस मंदिर की सुंदरता देखकर मंत्रमुग्ध हो जाएंगे। इस मंदिर में आए भक्तों को चूहों का झूठा प्रसाद दिया जाता है। इन चूहों को करणी माता के पुत्रों का अवतार माना जाता है।

नवरात्रि के दौरान करणी माता मंदिर में भव्य मेले का आयोजन किया जाता है। इस मेलें में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ होती है।

Related Articles

Back to top button