कोरबा के श्रीराम कथा मानस महायज्ञ में पहुंचे कटघोरा विधायक, प्रेमचंद पटेल ने मांगी क्षेत्र की खुशहाली एवं समृद्धि

कोरबा/ कटघोरा। कोरबा के प्रगति नगर दीपका में 11 कुंडीय श्री मानस महायज्ञ और श्रीराम कथा का धार्मिक आयोजन चल रहा है। राष्ट्रीय भागवता आचार्य पंडित रमाकांत महाराज जी के सानिध्य में श्रीराम कथा प्रवचन और हवन आहुति कराई जा रही है। इस धार्मिक कार्य में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तजन पूर्ण लाभ अर्जित करने पहुंच रहे हैं। 11 कुंडीय श्री मानस महायज्ञ और श्रीराम कथा प्रवचन के छठवें दिवस कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल पहुंचे। उन्होंने यहां व्यास पीठ में बैठे भागवत आचार्य पंडित रमाकांत महाराज से आशीर्वाद लेकर क्षेत्र वासियों के खुशहाली के लिए आशीर्वाद मांगा। कथा की अंत में आरती पूजन में शामिल होकर श्री रामचरितमानस और श्रीराम जी के चरणों में अपना मत्था ठेका। श्रीराम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा के मौके पर शबरी धाम से शबरी की मीठे बेर अयोध्या भेजने के लिए अनूप यादव और उनकी पूरी टीम को यहां पंडित रमाकांत महाराज जी ने व्यास पीठ से सम्मानित किया। राम भक्त अनूप यादव ने महाराज जी को अयोध्या जी से लाई पवित्र मिट्टी की पोटली सौंपी। कार्यक्रम के संयोजक अमित महाराज ने कहा कि प्रगति नगर में पहली बार 11 कुंडीय मानस महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें रोज सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। आयोजन के सूत्रधार पंडित अमित महाराज ने बताया कि श्रद्धालुओं की मांग पर राम गरबा का भव्य आयोजन राम कथा पंडाल में किया जाएगा। इसकी तैयारी आयोजन समिति ने कर ली है।
The post कोरबा के श्रीराम कथा मानस महायज्ञ में पहुंचे कटघोरा विधायक, प्रेमचंद पटेल ने मांगी क्षेत्र की खुशहाली एवं समृद्धि first appeared on DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News.



