प्रदेश सरकार के भ्रष्टाचार से कराएँगे हर बूथ के मतदाताओं काे अवगत  - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

प्रदेश सरकार के भ्रष्टाचार से कराएँगे हर बूथ के मतदाताओं काे अवगत 

रायपुर(realtimes) भाजपा आईटी व सोशल मीडिया सेल की एक दिवसीय कार्यशाला गुरुवार को कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में हुई। इसमें तय किया गया कि भाजपा के कार्यकर्ता हर बूथ के मतदाताओं के घरों तक जाएंगे और कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार से अवगत कराएंगे। इसी के साथ केंद्र सरकार की योजना के लाभान्वितों से संपर्क कर उनके अनुभव का प्रचार करेेंगे।
कार्यशाला में राष्ट्रीय संयोजक अमित मालवीय ने कहा, आईटी-सोशल मीडिया सेल को प्रदेश सरकार के भ्रष्टाचार और भ्रष्ट कार्ययोजना को जनता तक पहुंचाना है और प्रदेश में भाजपा के पक्ष में जनमत तैयार करने के लिए सक्रिय प्रयास करना है। श्री मालवीय ने कहा, 2 हजार करोड़ रुपए के शराब घोटाला समाज के लिए अच्छा संकेत नहीं है। श्री मालवीय ने कहा, कोयला खनन में 25 रुपए प्रति क्विंटल कमीशन उगाही करके प्रदेश सरकार ने करोडों रुपए के कोयला घोटाले को अंजाम दिया है। शराब और कोयला घोटाले में कानून तो अपना काम करेगा ही, लेकिन प्रदेश की जागरूक जनता इन घोटालों के लिए प्रदेश सरकार को सबक सिखाएगी।
विधानसभा चुनाव राज्य को भ्रष्टाचारियों से बचाने का होगा: साव
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने कहा, 2023 का विधानसभा चुनाव छत्तीसगढ़ को भ्रष्टाचारियों से बचाने और फिर से सजाने-संवारने का चुनाव है। इस लिहाज से आईटी व सोशल मीडिया सेल से जुड़े कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे छत्तीसगढ़ महतारी के सपूत बनकर छत्तीसगढ़ महतारी को बचाने के लिए इस साल इस अन्यायी, भ्रष्ट और अत्याचारी सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने के लिए प्रतिबद्ध हों। आईटी व सोशल मीडिया प्रदेश प्रभारी प्रशांत ठाकुर ने पदाधिकारियों को तकनीकी पक्ष से अवगत कराया।

Related Articles

Back to top button