राष्ट्रपति ने नरसिम्हा राव, कर्पूरी ठाकुर सहित चार हस्तियों को दिया भारत रत्न, आडवाणी को कल करेंगी सम्मानित - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

राष्ट्रपति ने नरसिम्हा राव, कर्पूरी ठाकुर सहित चार हस्तियों को दिया भारत रत्न, आडवाणी को कल करेंगी सम्मानित

भाजपा नेता लालकृष्ण आडवानी को 31 मार्च को भारत रत्न दिया जाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रविवार को आडवाणी के घर जाकर उन्हें सम्मानित करेंगी।

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को 4 शख्सियतों को मरणोपरांत देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया। इनमें पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, पूर्व प्रधानमंत्री पी.वी. नरसिम्हा राव, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर और कृषि वैज्ञानिक डॉ एमएस स्वामीनाथन शामिल हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक भाजपा नेता लालकृष्ण आडवानी को 31 मार्च को भारत रत्न दिया जाएगा।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रविवार को आडवाणी के घर जाकर उन्हें सम्मानित करेंगी। तबीयत खराब होने के कारण आज वे नहीं आ सके। आडवाणी के घर PM मोदी भी मौजूद रहेंगे।

राष्ट्रपति भवन में आयोजित आज के कार्यक्रम में चारों शख्सियतों के परिजनों ने यह सम्मान हासिल किया। नरसिम्हा राव के बेटे पीवी प्रभाकर राव, चौधरी चरण सिंह के पोते जयंत चौधरी, कर्पूरी ठाकुर के बेटे रामनाथ ठाकुर और एमएस स्वामीनाथन की बेटी नित्या राव ने राष्ट्रपति से यह सम्मान लिया।

बता दें कि केंद्र ने इस साल 5 हस्तियों को भारत रत्न सम्मान देने का ऐलान किया था। 2014 में सत्ता में आने के बाद एनडीए सरकार मदन मोहन मालवीय, अटल बिहारी वाजपेयी, प्रणब मुखर्जी, भूपेन हजारिका और नानाजी देशमुख को यह सम्मान दे चुकी है। 2024 के 5 हस्तियों को मिलाकर इस सम्मान को अब तक हासिल करने वालों की संख्या 53 हो गई।

Related Articles

Back to top button