छत्तीसगढ़ में ACB और EOW का छापा, शराब कारोबारियों के ठिकानों पर दबिश - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

छत्तीसगढ़ में ACB और EOW का छापा, शराब कारोबारियों के ठिकानों पर दबिश

रायपुर।
छत्तीसगढ़ में ACB और EOW की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है. अधिकारियों ने कई शराब कारोबारियों के ठिकानों पर दबिश दी है. रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग में कार्रवाई की जा रही है. जानकारी के मुताबिक, कुछ लोक सेवकों के ठिकानों पर भी कार्रवाई की जा रही है.

भिलाई में भी एसीबी और ईओडब्ल्यू की टीम ने दबिश दी है. अधिकारियों ने शराब कारोबारियों के यहां दबिश दी है. बताया जा रहा है कि करीब 2 दर्जन अधिकारी छापे की कार्रवाई में शामिल हैं. खुर्सीपार और नेहरू नगर इलाके में यह छापामारी कार्रवाई की जा रही है. माना जा रहा है कि शराब घोटाला मामले की जांच से जुड़ी यह कार्रवाई हो सकती है.

Related Articles

Back to top button