पुलिस ने लोकसभा में कूदने वाले दूसरे व्यक्ति की पहचान की - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

पुलिस ने लोकसभा में कूदने वाले दूसरे व्यक्ति की पहचान की

नयी दिल्ली, 13 दिसंबर (ए) पुलिस ने लोकसभा में कूदने वाले दूसरे व्यक्ति की भी पहचान कर ली है।.

अधिकारियों के अनुसार उसकी पहचान मनोरंजन नामक व्यक्ति के रूप में की गई है। इससे पहले, एक अन्य व्यक्ति की पहचान उसके विजिटर पास से सागर शर्मा के रूप में हुई।.दोनों दर्शक दीर्घा से सदन के अंदर कूद गए थे।

दिल्ली के पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने बुधवार को सुरक्षा चूक के बाद स्थिति का जायजा लेने के लिए संसद भवन परिसर का दौरा किया।

इस बीच, एक पुरुष और एक महिला को गिरफ्तार किया गया जब वे संसद भवन परिसर के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। उनकी पहचान हरियाणा के हिसार की नीलम (42) और महाराष्ट्र के लातूर के अमोल शिंदे (25) के रूप में हुई है।

Related Articles

Back to top button