Utility News: इस सरकारी स्कीम में करें आप भी निवेश, टेक्स में छूट के साथ ब्याज मिलेगा दबाके

इंटरनेट डेस्क। आप भी पैसा जोड़ना चाहते है और आपका भी प्लान आगे की लाइफ के लिए है तो आपकों भी पैसा जोड़ना चाहिए। इसके लिए आपकों पोस्ट ऑफिस की एक ऐसी स्कीम के बारे में बताने जा रहे है जहा आप आपना पैसा निवेश कर सकते है। यहां से आपकों पैसा तो गारंटेड रिर्टन मिलेगा ही साथ ही आपकों फायदा भी होगा। जी हा इस स्कीम का नाम है एनएससी।
एनएससी को नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट के नाम से भी जाना जाता है। नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट के ब्याज दरों में भी इजाफा किया गया है। इस योजना में 1 जनवरी 2023 से ब्याज दरों में बढ़ोतरी की गई है जिसके बाद ब्याज दरें 7 फीसदी हो गई है। नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट योजना के तहत आपको टैक्स छूट का भी लाभ दिया जाता है।
इस योजना में आप अगर निवेश का मन बनाते है तो आपकों आपके घर के पास ही किसी भी पोस्ट ऑफिस में जाना है और निवेश करना है। अगर आप नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट के तहत निवेश करते हैं तो आप सिर्फ 1000 रुपये से भी निवेश की शुरूआत कर सकते हैं। इस योजना में अधिकतम निवेश की कोई भी सीमा नहीं है।



