PAN Card Apply: पैनकार्ड चोरी व खो जाने पर अब आसानी से दूसरा पैनकार्ड बनाना हुआ आसान, बस करना होगा ये काम - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
business

PAN Card Apply: पैनकार्ड चोरी व खो जाने पर अब आसानी से दूसरा पैनकार्ड बनाना हुआ आसान, बस करना होगा ये काम

– E-Pan कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आपको एनएसडीएल के ऑफिशियल ई-पैन कार्ड डाउनलोड पेज  पर जाएं।

– पेज पर जाने के बाद आपको ई-पैन डाउनलोड करने के दो ऑप्शन सामने होंगे। एक Acknowledgement Number और दूसरा PAN Card का यूज करके आप ई-पैन कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

– अब आपको दोनों में से एक ऑप्शन सेलेक्ट करना होगा।

अगर आप पैन कार्ड नंबर के द्वारा ई-पैन डाउनलोड करने का चुनाव करते है, तो आपको कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

– सबसे पहले अपने पैनकार्ड का 10 अंकों का अल्फान्यूमेरिक नंबर दर्ज करें।

– इसके बाद आधार संख्या, जन्म तिथि, जीएसटीएन (वैकल्पिक), और कैप्चा कोड जैसी जानकारी दर्ज करें।

– सारी डिटेल्स सब्मिट कर निर्देश पढ़ने के बाद बॉक्स पर क्लिक करें।

– कैप्चा भरने के बाद सब्मिट ऑप्शन पर क्लिक करें।

– इस प्रक्रिया के बाद आपका ई-पैन कार्ड पीडीएफ फॉर्मेट में स्क्रीन पर दिखाई देगा।

– इसके बाद ई-पैन डाउनलोड करने के लिए डाउनलोड पीडीएफ पर क्लिक कर अपना ई-पैन डाउनलोड करें।

Acknowledgement Number के द्वारा ई-पैन डाउनलोड ऑप्शन सेलेक्ट करते हैं, तो इन स्टेप्स को फॉलो करें –

– सबसे पहले अपना Acknowledgement Number भरें।

– उसके बाद आप अपनी जन्म तिथि और कैप्चा कोड दर्ज करें।

– इसके बाद सब्मिट ऑप्शन पर क्लिक करें।

– फिर आपको ई-पैन कार्ड पीडीएफ स्क्रीन पर दिखेगा ।

– इसके बाद आपको डाउनलोड पीडीएफ पर क्लिक कर ई-पैन डाउनलोड करना होगा।

Related Articles

Back to top button