बिलासपुर में नहर के किनारे युवती की लाश मिली, जानिए पूरा मामला - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

बिलासपुर में नहर के किनारे युवती की लाश मिली, जानिए पूरा मामला





बिलासपुर। सरकंडा क्षेत्र के गीतांजली सिटी में नहर किनारे करीब 25-30 साल की युवती शव मिली। इसके बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस शव की तस्वीर को आसपास के थानों में भेजकर पहचान की जा रही है। उसकी पहचान के बाद मामले की जांच आगे बढ़ेगी। इसके साथ ही लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।

जानकारी के अनुसार गीतांजली सिटी और शर्मा विहार के बीच नहर के आसपास आबादी कम है। इसके कारण किसी ने युवती को आते-जाते नहीं देखा है। इसके अलावा आसपास के लोगों ने किसी संदिग्ध की जानकारी से इंकार किया है। सरकंडा थाना प्रभारी उत्तम साहू ने बताया कि आज खमतराई स्थित गीतांजली सिटी और शर्मा विहार के बीच नहर किनारे युवती का शव मिला है।

इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस युवती की पहचान करा रही है। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पाई है। उसके पास कोई सामान भी नहीं है। शव की तस्वीर आसपास के थानों में भेजकर गुमशुदा महिलाओं और युवतियों की जानकारी जुटाई जा रही है। शव का पीएम कराने तैयारी की जा रही है। इससे युवती की मौत का कारण स्पष्ट होगा। थाना प्रभारी ने कहा कि मरने वाली की पहचान के बाद जांच आगे बढ़ाया जाएगा। आसपास के थानों में महिला की तस्वीर भेजकर गुमशुदा महिलाओं की जानकारी मांगी गई है।

मौके पर मिली स्थितियों के बाद मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। किसी ने युवती का गला दबाकर हत्या की है। इसके बाद हत्यारे शव को छोड़कर भाग निकले। शव की पहचान के बाद उसके जान-पहचान वालों से पूछताछ में और जानकारियां मिलेगी। साथ ही पीएम रिपोर्ट से युवती की मौत का कारण स्पष्ट होगा। इसके आधार पर जांच के बिंदु तय किए जाएंगे।








Related Articles

Back to top button