मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

पाकिस्तान-अमेरिका ने साइन किया सिक्योरिटी पैक्ट

इस्लामाबाद । पाकिस्तान ने अमेरिका के साथ नया सिक्योरिटी पैक्ट साइन किया है। ये दावा एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने अपनी रिपोर्ट में किया है। इसी के साथ लंबे समय से दोनों देशों के बीच चल रहे तनाव के बाद नया रक्षा सहयोग शुरू हो सकता है। वहीं पाकिस्तान को अमेरिका से नए हथियार मिलने का रास्ता भी साफ हो जाएगा।

शाहबाज कैबिनेट ने कम्यूनिकेशन इंटर ऑपरेबिलिटी एंड सिक्योरिटी मेमोरेंडम ऑफ एग्रीमेंट को मंजूरी दे दी है। इस एग्रीमेंट को लेकर अभी किसी भी देश की तरफ से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। कुछ दिन पहले ही पाकिस्तानी सेना के चीफ जनरल आसिम मुनीर ने स् सेंट्रल कमांड के चीफ जनरल माइकल एरिक कुरिल्ला से मुलाकात की थी। तब दोनों के बीच बाइलेट्रल के साथ डिफेंस के लेवल पर भी सहयोग बढ़ाने को लेकर सहमति बनी थी।

पाकिस्तान और अमेरिका के बीच यह समझौता पहली बार 18 साल पहले अक्टूबर 2005 में हुआ था, जो 2020 में खत्म हो गया था। अब दोनों देशों ने फिर से इस पर साइन किया है। इससे पाकिस्तान और अमेरिका के बीच जॉइंट मिलिट्री एक्सरसाइज, ट्रेनिंग, वेपेन डील जैसी कई चीजें वापस शुरू हो सकती हैं। पाकिस्तानी सेना अमेरिकी कंपनियों के बनाए गए हथियार इस्तेमाल करती है। ट्रिब्यून एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, अब इस समझौते के बाद अमेरिका फिर से पाकिस्तान को हथियार सप्लाई शुरू कर सकता है।

Related Articles

Back to top button