ईडी के शिकंजे में आईएएस विश्नोई समेत तीन, दोपहर 3 बजकर 50 मिनट पर कोर्ट में हुए पेश

रायपुर( realtimes) छत्तीसगढ़ में भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी समीर विश्नोई और दो अन्य लक्ष्मीकांत तिवारी,सुनील अग्रवाल को प्रवर्तन निदेशालय ( ईडी) ने गिरफ्तार कर लिया है। इनके अलावा कुछ अन्य को हिरासत में लिए जाने की संभावना है। आईएएस व अन्य अब से कुछ समय बाद रायपुर में अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा। ईडी के अदालत में आने और वहां दस्तावेज समक्ष न्यायालय रखे जाने के बाद ये साफ होगा कि इन लोगों को किस आधार पर गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी भी आ रही है कि दंपत्ति के कब्जे से 3 से 4 करोड़ रुपए नकद बरामद हुए हैं। लेकिन आधिकारिक ब्योरा अभी नहीं आया है।
और अफसरों पर भी शिकंजा
ईडी ने भारतीय प्रशासनिक सेवा की महिला अधिकारी रानू साहू (कलेक्टर रायगढ़) के निवास पर भी दबिश दी है। उनके पति खनिज निगम के एमडी जेपी माैर्य के खिलाफ भी जांच की जा रही है। इन दोनों अधिकारियों समेत एक सीए व कई अन्य लोगों के खिलाफ ईडी ताबड़तोड़ कार्यवाही कर रही है।
छापों का संबंध आईटी रेड से
ईडी की इस छापामार कार्रवाई के पहले जुलाई में आयकर विभाग ने कोयला कारोबारी सूर्यकांत तिवारी समेत कई अन्य के परिसरों में जांच की थी। माना जा रहा है कि इस जांच में सामने आए वित्तीय दस्तावेज की जांच के बाद ईडी ने अपनी कार्रवाई शुरु की है।
सियासत भी गरमाई
छत्तीसगढ़ में केंद्रीय जांच एजेंसियों की कार्यवाही से सियायत गरमा रही है।दरअसल देश के कई अन्य राज्यों समेत विपक्षी सत्ता वाले राज्यों में इन एजेंसियों की कार्रवाई को राजनीति प्रेरित कहा जा रहा है। यही स्थिति छत्तीसगढ़ में भी है। राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि भाजपा उनकी सरकार के खिलाफ लड़ाई नहीं लड़ पा रही है तो ईडी को आगे लाया जा रहा है। इसके जवाब में राज्य के भाजपा नेता भी आरोप-प्रत्यारोप कर रहे हैं।
अब तक का घटनाक्रम
ईडी की टीम ने प्रदेश के तीन आइएएस सहित 16 कारोबारियों के ठिकानों पर लगातार दूसरे दिन भी जांच की। 0 रायपुर के आफिसर्स कालोनी से आइएएस समीर बिश्नोई और उनकी पत्नी को ईडी की टीम पूछताछ के लिए अपने साथ लेकर गई है।
(ईडी) की टीम ने प्रदेश के तीन आइएएस सहित 16 कारोबारियों के ठिकानों पर लगातार दूसरे दिन भी जांच की।
एक अन्य आइएएस जयप्रकाश मौर्या को भी हिरासत में लिए जाने की सूचना है।
रायगढ़ कलेक्टर रानू साहू के घर को ईडी की टीम ने सील कर दिया है।
उनके वापस आने के बाद एक बार फिर ईडी की टीम जांच करेगी।
ईडी सूत्रों का दावा अब तक 10 करोड़ से ज्यादा की नगदी और जेवरात मिले।
महासमुंद में एक कारोबारी की गाड़ी से छह करोड़ रुपये नकद बरामद।
पूर्व विधायक अग्नि चंद्राकर, कारोबारी सूर्यकांत तिवारी, बादल मक्कड़, सन्नी लूनिया, अजय नायडू के आवास में जांच पूरी।
कोयला कारोबारी सुनील अग्रवाल, शराब कारोबारी प्रिंस भाटिया के ठिकानों जांच जारी।



