national
गुजरात में AAP के प्रदेशाध्यक्ष इटालिया पुलिस हिरासत में, PM MODI के लिए बोली थी अपमानजनक भाषा

इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में गुजरात में आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष गोपाल इटालिया को पुलिस ने हिरासत में लिया है। आपकों बता दें की इटालिया ने मोदी को लेकर अपमानजनक टिप्पणी की थी।
इस मामले में दिल्ली गोपाल इटालिया को हिरासत में लिया है। गोपाल इटालिया का वीडियो वायरल होने के बाद बीजेपी इस मामले में लगातार हमलावर हो रही थी। बीजेपी ने गोपाल इटालिया के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।
इधर इससे पूर्व गोपाल इटालिया ने ट्वीट कर कहा था कि राष्ट्रीय महिला आयोग की चीफ मुझे जेल में डालने की धमकी दे रही हैं। इस ट्वीट को रीट्वीट करते हुए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पूरी बीजेपी गोपाल इटालिया के पीछे क्यों पड़ी है।



