पंजाब विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई- इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन समेत 5 पर केस, पीए गिरफ्तार - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

पंजाब विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई- इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन समेत 5 पर केस, पीए गिरफ्तार

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने वीरवार को लुधियाना इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेय़रमैन रमन बालासुब्रह्रमण्यम एवं कार्यकारी अधिकारी कुलजीत काैर, एसडीओ अंकित नारंग, सेल्स क्लर्क प्रवीण कुमार, क्लर्क गगनदीप और चेयरमैन के पीए संदीप शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीए को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विजिलेंस के प्रवक्ता ने बताया कि ब्यूरो की तरफ से एलआईटी के जूनियर सहायक हरमीत सिंह एवं कार्यकारी अधिकारी कुलजीत काैर को रिश्वतखोरी के मामले में 10 हजार रुपए रिश्वत लेते 14 जुलाई को गिरफ्तार किया था। मामले की जांच के दाैरान पता चला कि आरोपियों ने एसबीएस नगर में प्लाटों के आवंटन में भ्रष्टाचारपूर्ण कार्रवाई करते हुए रिश्वत लेकर प्लांट आवंटन किया।

Related Articles

Back to top button