न्यायालय ने मतदान के आंकड़े 48 घंटे के भीतर जारी करने संबंधी याचिका पर निर्वाचन आयोग से जवाब मांगा - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

न्यायालय ने मतदान के आंकड़े 48 घंटे के भीतर जारी करने संबंधी याचिका पर निर्वाचन आयोग से जवाब मांगा

नयी दिल्ली: 17 मई (ए) उच्चतम न्यायालय ने एक गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) की याचिका पर शुक्रवार शाम साढ़े छह बजे अत्यावश्यक आधार पर सुनवाई करते हुए निर्वाचन आयोग से एक हफ्ते के अंदर जवाब मांगा, जिसमें लोकसभा चुनाव के प्रत्येक चरण का मतदान संपन्न होने के 48 घंटे के अंदर मतदान केंद्रवार मत प्रतिशत के आंकड़े आयोग की वेबसाइट पर अपलोड करने का निर्देश देने का अनुरोध किया गया है।

प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) डी.वाई. चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति जे.बी. पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ ने इस मुद्दे पर गैर सरकारी संगठन एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की याचिका पर सुनवाई की।

Related Articles

Back to top button