नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने CM जयराम ठाकुर को दी चुनौती, बोले-हिम्मत है तो अपने दम पर बनाए सरकार

हरोली : नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने मंगलवार को अपने विधानसभा क्षेत्र हरोली के भदसाली में चुनावी रैली का आयोजन किया। इससे पहले कांग्रेस के कार्यकर्ता नगनौली से मुकेश अग्निहोत्री को गाड़ियों और बाइकों के काफिले के साथ जनसभा तक लेकर पहुंचे। इस मौके पर मुकेश अग्निहोत्री ने प्रदेश में भाजपा सरकार पर जमकर तंज कसे और चिर परिचित अंदाज में मुख्यमंत्री पर एक से बढ़कर एक टिप्पणियां की। नेता प्रतिपक्ष ने दावा किया कि आने वाला समय हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस का है और कांग्रेस ही आ रही है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर एक्सीडेंटल मुख्यमंत्री हैं यदि जयराम में दम है तो इस बार अपने दम पर हिमाचल प्रदेश में सरकार बनाकर दिखाएं। जब किसी का जाने का समय आ जाता है तो उसे इस बात का एहसास हो जाता है और मुख्यमंत्री को भी अब यह एहसास हो जाना चाहिए कि वह अब जाने वाले हैं।



