मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी के खिलाफ SC ने 10 तारीख तक लगाई रोक, कार्रवाई को लेकर कही ये बड़ी बात

भारतीय जनता पार्टी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। नूपुर शर्मा से जुड़े मामले की अगली सुनवाई 10 अगस्त को होगी। उसी दिन मामले की अगली सुनवाई भी होगी। कोर्ट ने कहा कि अगली सुनवाई तक उनके ऊपर किसी भी तरह की दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जाएगी।

बता दें कि इससे पहले न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला की पीठ ने पैगंबर मोहम्मद खिलाफ टिप्पणी को लेकर कई राज्यों में दर्ज प्राथमिकियों को एक साथ मिलाने की शर्मा की याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया था। पिछली सुनवाई में शीर्ष अदालत ने पैगंबर के खिलाफ शर्मा की विवादित टिप्पणियों के लिए उन्हें आड़े हाथों लिया था और कहा था कि उनकी ‘बेलगाम जुबान’ ने ‘पूरे देश को आग में झोंक दिया और देश में जो भी हो रहा है, उसके लिए वह ‘अकेले’ जिम्मेदार हैं।’

Related Articles

Back to top button