नहर में मिली युवक की तैरती हुई लाश, पुलिस जांच में जुटी - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

नहर में मिली युवक की तैरती हुई लाश, पुलिस जांच में जुटी

जांजगीर चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां नहर में एक युवक की तैरती हुई लाश मिलने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों से मिली सूचना के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को नहर से निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए रवाना किया।

पुलिस ने मृतक की पहचान जय कुमार गोंड (उम्र 25 वर्ष), वार्ड क्र. 19, राहौद निवासी के रूप में की है। वह पिछले दिन से घर से लापता था और अब उसकी लाश नहर में मिली है। पुलिस ने हत्या या आत्महत्या के पहलू पर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Related Articles

Back to top button