नव पदस्थ एसपी सन्तोष सिंह के निर्देश पर शहर के सभी थानों के गुण्डा बदमाशों की परेड लेकर दी गई समझाईश और चेतावनी.. - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

नव पदस्थ एसपी सन्तोष सिंह के निर्देश पर शहर के सभी थानों के गुण्डा बदमाशों की परेड लेकर दी गई समझाईश और चेतावनी..








रायपुर ।अपराधों की रोकथाम, अपराधियों पर नकेल कसने सहित सुरक्षा, शांति एवं कानून व्यवस्था के मद्देनजर नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देशानुसार आज दिनांक 09.02.24 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री लखन पटले के नेतृत्व में नगर पुलिस अधीक्षकों के पर्यवेक्षण में शहर के समस्त थाना क्षेत्रों में निवासरत गुण्डा बदमाशों को अनुभाग के थानों में तलब किया गया। स्वयं पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष कुमार सिंह ,जिला दण्डाधिकारी महोदय श्री गौरव कुमार सिंह एवम् जिला पंचायत CEO श्री विश्वरूप द्वारा कोतवाली अनुभाग के थाना कोतवाली में उपस्थित होकर गुण्डा बदमाशों की परेड लेकर समझाईस देेने के साथ ही अलग – अलग अनुभागों में नगर पुलिस अधीक्षक व थाना प्रभारियों द्वारा गुण्डा बदमाशों की परेड लेकर समझाईस दिया गया।

आज दिनांक को 190 से अधिक गुण्डा बदमाशों की परेड लेकर उन्हें समझाईश दी गई कि वे अपराधों से दूर रहकर शांति पूर्वक अपने परिवार के साथ जीवन यापन करें। पुलिस द्वारा जब भी उन्हें उपस्थित होने कहा जाता है तो वे तत्काल उपस्थित होवें तथा क्षेत्र में सुरक्षा, शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने में पुलिस का सहयोग करें।

ऐसे गुण्डा बदमाश जो काफी दिनों से किसी अपराध में संलिप्त नहीं रहे है, उन्हें शासकीय योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा एवं अगले कुछ ही दिनों में उनकी सूची तैयार कर इन्हें शासकीय योजनाओं का लाभ प्रदान करने हेतु जिला दण्डाधिकारी द्वारा कहा गया तथा अपराधों से दूर है उन्हें माफी सूची में लाया जा रहा है।






Related Articles

Back to top button