हल्द्वानी हिंसा में मरने वालों की संख्या छह हुई

देहरादून: नौ फरवरी (ए) उत्तराखंड के हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में अवैध मदरसा तोड़े जाने के दौरान भड़की हिंसा में छह लोगों की मौत हो गई है।
अधिकारियों ने यहां बताया कि हालात पर काबू पाने के लिए क्षेत्र में कर्फ्यू लगा दिया गया है जबकि दंगाइयों को देखते ही गोली मारने के आदेश दिए गए हैं ।
पुलिस का कहना है कि हल्द्वानी थाना क्षेत्र के बनभूलपुरा में पहले से चिह्नित स्थल पर अतिक्रमण हटाने का काम हो रहा था, तभी पथराव शुरू हो गया.
पुलिस ने अपने बयान में कहा है कि एक विशेष समुदाय के पथराव और आगज़नी के कारण क़ानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ गई और आम लोगों के साथ-साथ सरकारी संपत्ति का भी नुक़सान हुआ.
प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि दंगाइयों को देखते ही गोली मारने का आदेश दिया गया है.।धामी ने पूरे मामले पर शुक्रवार की सुबह भी अधिकारियों के साथ बैठक की है और सख़्ती से निपटने का आदेश दिया है।



