एक साथ सैकड़ों नामांकन का मामला निकला खोखला - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

एक साथ सैकड़ों नामांकन का मामला निकला खोखला

आखिरी दिन आए केवल इतने नामांकन

रायपुर(Realtimes exclusive) छत्तीसगढ़ में एक सीट पर सैकड़ों नामांकन दाखिल करने का मामला खोखला निकला। राजनांदगांव सीट पर एक साथ पाैने चार से अधिक नामांकन कराए जाने के प्रयास की राजनीतिक हलकों में काफी चर्चा भी थी, एक दिन पहले तक 140 नामांकन खरीदे भी गए थे, लेकिन नामांकन केवल 23 ही आए जो सामान्य स्थिति बता रहे हैं।

भूपेश ने खेला था दांव

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और राजनांदगांव लोकसभा सीट के कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल ने कुछ दिनों पहले बयान दिया था कि अगर एक सीट पर 385 से अधिक उम्मीदवार होते हैं तो वहां बैलेट पेपर से मतदान होगा। उन्होंने अपने क्षेत्र के लोगों से आह्वान किया था कि वे बड़ी संख्या में नामांकन भरें।

अंतिम दिन पहुंचे केवल इतने

राजनांदगांव सीट के लिए 4 अप्रैल को नामांकन का आखिरी दिन था। एक दिन पहले ही 140 नामांकन पत्र बिके थे। चुनाव आयोग सहित राजनीतिक हलकों में इसे लेकर सुगबुगाहट थी। कितने लोग राजनांदगांव से प्रत्याशी बनेंगे। लेकिन नामांकन का समय समाप्त होने तक केवल 23 नामांकन ही आए। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहेब कंगाले ने इसकी पुष्टि की है। अब नामांकन पत्रों की जांच होगी। वैध पाए जाने वाले नामांकन के आधार पर ही प्रत्याशी घोषित होंगे।

Related Articles

Back to top button